ठंडा खीरा टोफू सूप रेसिपी | Cold Cucumber Tofu Soup Recipe

एक आदर्श ग्रीष्मकालीन व्यंजन , यह ठंडा सूप आपको खीरे की ताज़गी देगा! टोफू प्रोटीन जोड़ता है और खीरा फाइबर जोड़ता है, दही इसे आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक प्रोबायोटिक व्यंजन बनाता है!


ठंडा खीरा टोफू सूप रेसिपी


आवश्यक सामग्री  -

1.0 कटा हुआ मानक कप(153.0 ग्राम) खीरा

1/4 मानक कप(60.0 ग्राम) नेस्ले A + दही

1.0 कसा हुआ बड़ा चम्मच(7.0 ग्राम) टोफू

1.0 कटा हुआ छोटा चम्मच(0.76 ग्राम) पुदीना

2.0 नंबर(3.0 ग्राम) लहसुन

1.0 छोटा चम्मच(4.0 एम एल) निम्बू रस

1/4 छोटा चम्मच(1.0 ग्राम) नमक

100.0 एम एल(100.0 एम एल) पानी

विधि -

एक मिक्सी में 1 कप टुकड़ा खीरा, 1/4 कप दही, 2 लहसुन , 1 छोटा चम्मच नींबू रस, 1 छोटा चम्मच कटा हुआ पुदीना, 1/4 छोटा चम्मच नमक और थोड़ा पानी डालें |

इसे तरल स्थिरता में पीस लें |

1 बड़ा चम्मच कसा हुआ टोफू फैलायें |

ठंडा परोसें |

टमाटर सूप रेसिपी | Tomato Soup Recipe

टमाटर का सूप (Tomato Soup) आमतौर पर शादी या पार्टियों में नजर आता है. कई लोग सेहत के मद्देनजर भी टमाटर का सूप (Tamatar Ka Soup) अपनी रेग्यूलर डाइट में शामिल करते हैं. स्वाद और सेहत से भरपूर टमाटर का सूप न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान होता है. आप भी अगर अपनी सेहत को लेकर फ्रिकमंद हैं और टमाटर के सूप को अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो हम आपको आज टमाटर का सूप बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं.

टमाटर सूप रेसिपी | Tomato Soup Recipe




Ingredients | सामग्री


 2.0 कटा हुआ मानक कप(345.0 ग्राम) टमाटर, पका
 2.0 छोटा चम्मच(10.0 ग्राम) अदरक लहसुन पेस्ट
1/4 छोटा चम्मच पाउडर(0.75 ग्राम) काली मिर्च
1/2 छोटा चम्मच(2.0 ग्राम) नमक
1/2 छोटा चम्मच(2.0 ग्राम) मक्खन
180.0 एम एल(180.0 एम एल) पानी

विधि -

धीमी आंच पर एक बर्तन में 2 छोटा चम्मच मक्खन पिघलाएं, 2 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट और 2 कप टमाटर के टुकड़े डालिये।

ढकिये और पकने दीजिये।

टमाटर को थोड़ा नरम होने दीजिये और पकने के बाद, आंच से उतार लें।

सूप जैसी स्थिरता प्राप्त करने के लिए अच्छे से पीस लें।

इसे वापस आंच पर रखें और इसमें 1 छोटा चम्मच नमक और 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर के साथ थोड़ा सा पानी मिलाइये।

ढकिये और सूप को उबलने दीजिये।

ऊपर से कटा हुआ धनिया डालिये।

गरमा गरम परोसिये






चना दाल हलवा रेसिपी | Chana dal halwa Recipe in Hindi

 अब तक आपने सिर्फ चने की दाल का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या आपको मालूम है कि इससे स्वादिष्ट हलवा भी तैयार किया जा सकता है। इसे हलवे को बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है, मगर हलवे का स्वाद चखने के बाद आप इसे कभी भूल नहीं पाएंगे।

चना दाल हलवा रेसिपी | Chana dal halwa Recipe in Hindi









आवश्यक सामग्री  -

1 कप चना दाल 

1 कप चीनी 

1 कप दूध 

1 पिंच इलायची पाउडर

4,5 काजू 

4,5 बादाम

4,5 पिस्ता

1/2 कप घी 


विधि -

सर्वप्रथम दाल को साफ करके पूरी रात पानी में भिगो दें | फिर उसे निकाल कर प्रेशर कुकर में डाल दें , 

फिर उसमें दूध डाल कर प्रेशर कुकर बंद कर दें और दो सीटी लगा लें , फिर उसे निकाल कर दरदरा पीस लें |

अब एक पैन में घी गरम करें , जब घी गरम हो जाये तो उसमें दाल डाल कर भुनें , जब भुनने लगे तो उसमें चीनी डाल दें , जब चीनी घुलने लगे तो उसमें काजू , बादाम , पिस्ता और इलाइची पाउडर डाल कर सुनहरा होने तक भूनें | अब आप का हलवा रेडी है |

मटन दो प्याज़ा रेसिपी | Mutton Do Pyaaza Recipe

मटन  दो प्याज़ा खाने में बहत ही ज़्यादा स्वादिष्ट लगता हैं, और इस रेसिपी को बनाना भी बहत ही आसान हैं |
दो प्याजा नाम से ही समझा जा सकता है कि इसमें प्याज़ ज्यादा डाल कर बनाया जाता है |

अगर आपके घर पर डिनर पार्टी है तो यह डिश उसके मौके के लिए बिल्कुल फिट है। इसे आप नान के साथ सर्व कर सकते हैं।

मटन दो प्याज़ा रेसिपी | Mutton Do Pyaaza Recipe


 













आवश्यक सामग्री  -

 मटन 1 kg
प्याज़  1 kg
लाल मिर्च 12
अदरक 1 चम्मच 
लहसन 1 चम्मच 
जीरा पाउडर 1 चम्मच 
कालीमिर्च  12
दारचीनी एक छोटा टुकड़ा 
साबुत धनिया 2 चम्मच (पोटली बना लें )
लौंग  4
हरी इलाइची  2
तेजपत्ता  4
बड़ी इलाइची  2
नमक स्वादानुसार 
तेल आवश्यक्तानुसार 

विधि  - 
मटन को धुलकर प्याज समेत तमाम मसाले को एक प्रेशर कुकर में डाल दे | चार सीटी लगने के बाद गैस को बंद कर दें | 

अब एक पतीले में तेल गरम करके उसमें गोस्त डाल कर भून लें , जब मसाला भुन जाये और तेल अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें | अब  इसे चपाती या नान के साथ सर्व करें | 

गेहूं के आटे के लड्डू | Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu

         

गेहूं के आटे के लड्डू | Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu

 








 


आवश्यक सामग्री  -

1 कप सफेद तिल 

आटा  1/2 किलो 

चीनी 2 कप 

फ्रेश क्रीम 1 कप 

छोटी इलाइची  3-4

बादाम पिस्ता 1 कप 

घी 2 कप 

विधि  - 

पिस्ता और बादाम बारीक काट लें फिर तिल को साफ करके सुनहरा भून लें | 

अब एक पैन में तेल गर्म करके इलाइची डाल दे - जब इलाइची चटकने लगे तो आटा डाल कर सुनहरा भून लें | जब सुनहरा हो जाये तो चीनी डाल दें उसमे जब चीनी पिघलने लगे तो उसमें फ्रेश क्रीम डाल दें | अब चम्मच को लगातार चलाते रहें जब घी अलग हो जाये तो चूल्हे से उतार कर बादाम पिस्ता मिला दें | 

अब भुने हुए तिल को प्लेट में रख लें | मिश्रण जब थोड़ा ठंडा हो जाये तो लड्डू बना कर तिल में रोल करें और एक तरफ रखते जाएं |  

 

लौकी चना दाल की सब्जी | Lauki chana dal sabji recipe in hindi

लौकी चना दाल की सब्जी | Lauki chana dal sabji recipe in hindi

लौकी चना दाल की सब्जी | Lauki chana dal sabji recipe in hindi




 







आवश्यक सामग्री  -

लौकी  250 gm

 चना दाल  1 कप 

जीरा साबुत 1/4 चम्मच 

प्याज  1

टमाटर पेस्ट 1 कप 

अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच 

हल्दी 1/2 चम्मच 

जीरा पाउडर 1/2 चम्मच 

धनिया पाउडर 1 चम्मच 

गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच 

हरीमिर्च  2-3 (पेस्ट )

लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच 

नमक स्वादानुसार 

हींग 1 पिंच 

धनिया पत्ती  1/4 कप  (बारीक़ कटी हुई )

तेज पत्ता  1

  


विधि  - 

 दाल को धोकर एक घंटे के लिए भिगो दें |  लौकी को धुल कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें | कुकर में तेल डाल कर गरम कर लें - फिर उसमें जीरा , हींग और तेज पत्ता डाल दें | जब चटकने लगे तो उसमें प्याज डाल कर ब्राउन करें , फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट , हरी मिर्च पेस्ट , हल्दी।, नमक , जीरा पाउडर , धनिया पाउडर , गरम मसाला पाउडर , लालमिर्च पाउडर , टमाटर का पेस्ट डाल कर भून लें | 

जब मसाला भुन जाये और तेल ऊपर आजाये तो उसमें दाल डाल कर दो मिनट भून लें | फिर पानी डाल कर दो सीटी लगा लें | फिर कुकर खोल कर उसमें लौकी डाल कर एक सीटी लगा कर गैस बंद कर दें | जब कुकर का गैस निकल जाये तो खोल कर धनिया की पत्ती डाल दें | 

अब इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें |  

आलू पराठा रेसिपी | Aloo Paratha Recipe | Potato Stuffed Flatbread

आलू का परांठा भारत में बहुत ही लोकप्रिय है जिसे ब्रेकफास्ट, लंच या ब्रंच टाइम में बनाकर खाया जाता है। उबले हुए आलूओं को मैश करके उसमें हरी मिर्च, मसाले डालकर स्टफिंग तैयार की जाती है जिसे आटे में भरकर परांठा बनाया जाता है। उत्तर भारत में आलू का परांठा बहुत प्रसिद्ध है रोड साइड ढाबों पर आलू का परांठा खूब मिलता है। आलू का परांठा बनाना इसलिए भी आसान है कि इसमें डाले जाने वाली सामग्री आसानी से घर पर ही मिल जाती है।

आलू पराठा रेसिपी | Aloo Paratha Recipe |  Potato Stuffed Flatbread



आवश्यक सामग्री  -


गेहूँ का आटा 2 कप
आलू  4-5 उबले हुए (मैश किये हुए) 
 प्याज 1 (बारीक़ कटी हुई )
हरीमिर्च 3 बारीक़ कटी हुई
हल्दी 1/4 चम्मच
लाल मिर्च 1/2  पाउडर चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
जीरे पाउडर 1/4 चम्मच
गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
चाट मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
अजवाइन 1/2 चम्मच
जीरा साबुत 1/4  चम्मच
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया 1/4 कप  बारीक़ कटी हुई
तेल आवश्यक्तानुसार 


विधि  - 

 एक बाउल में आटा ,अजवाइन ,तेल ,नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें | फिर उसमें आवशयकानुसार पानी डाल कर गूंध लीजिये |

अब एक पैन में तेल गरम करके उसमे ज़ीरा डाल दीजिये | जब ज़ीरा चटकने लगे तो प्याज़, हरी मिर्च  डाल कर  भुने | फिर उसमे मैश किये हुए आलू ,हल्दी ,लाल मिर्च पाउडर ,जीरा पाउडर ,धनिया पाउडर ,गरम मसाला पाउडर ,चाट मसाला पाउडर ,नमक ,हरा धनिया डाल कर धीमी आँच पर चलाते हुए भून लीजिये | जब आलू नरम हो जाये तब गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा कर लीजिये |

अब आटे को लेकर उस की लोई बना लें और उस पर सूखा आटा लगा कर थोड़ा सा बेल लें अब बेली हुई रोटी पर मिश्रण रख कर चारो तरफ से मोड़ते हुए पैक कर लें अब इसे हथेली से दबा कर चिपटा कर दें अब इस पर सूखा आटा लगा कर हलके हाथों से बेल लें |

गैस पर तवा रख कर उस पर तेल लगाकर बेला हुआ पराठा रखें कुछ देर सिकने के बाद पलट दें | अब दूसरी साइड तेल लगाकर पराठे को सेक लें |

इसी तरह बाकी पराठे बना लें | इसे दही या अचार के साथ सर्व करें |    

वेजिटेबल पैनकेक | Vegetable pancake recipe in Hindi

3-4 लोगों के लिए समय  30  मिनट 



वेजिटेबल पैनकेक | Vegetable pancake recipe in Hindi

 


आवश्यक सामग्री  -

 

 2 कप बेसन
 1/2 कप सूजी
 3 चम्मच दही
 1 कप गाजर (कद्दूकस की हुई )
 1/4 कप आलू (कद्दूकस की हुई )
 1/4 कप बंदगोभी (कद्दूकस की हुई )
 1/4 कप प्याज़ (कद्दूकस की हुई )
 1 इंच अदरक (कद्दूकस की हुई ) 
 3 हरीमिर्च बारीक़ कटी हुई
 1/2 चम्मच हल्दी
 1 चम्मच अजवाइन
 नमक स्वादानुसार


विधि  - 

एक बाउल में सूजी और बेसन को डालें फिर उसमें दही , हल्दी , नमक ,  अजवाइन और पानी डाल कर घोल बना लें | ध्यान रखें कि घोल ना ज्यादा गाढ़ा हो और ना पतला , अब इसको दस मिनट तक के लिए रख दें |
दस मिनट बाद उसमें गाजर , आलू , प्याज , पत्ता गोभी , अदरक , हरीमिर्च डाल कर अच्छी तरह से मिला लें |
अब गैस को ऑन करके उसपे एक पैन रख कर गरम कर लें | जब पैन गरम हो जाये तो उसमें तेल डाल कर "तेल " को भी गरम कर लें |
अब तीन चम्मच मिश्रण लेकर पैन पर फैला लें - अब इसे धीमी आंच पर सिकने दें |
जब गोल्डन हो जाये तो दूसरी तरफ भी सेंक लें |
इसी तरह सारे मिश्रण को बना लें - पैन केक तैयार  है - अब इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें .


 

अंडे का हलवा | Egg Halwa | Egg Pudding

3-4 लोगों के लिए समय  40  मिनट  

  

अण्डे का हलवा | Egg Halwa | Egg Pudding

 आवश्यक सामग्री  -

 12 अंडे

 1 लीटर दूध
 चीनी ढाई कप
 पिस्ता
 बादाम
 घी  2 चम्मच
 छोटी इलाइची
 केवड़ा
 जरदे का रंग 1/4 चम्मच 

 विधि  - 

दूध में चीनी डाल कर पकाएं जब वो आधा रह जाये तो गैस बंद कर दें |  दूध को ठंडा कर लें |

अंडे में जरदे का रंग और केवड़ा की कुछ बूँद डाल कर अच्छे से मिला लें |
फिर इसको दूध में डाल कर मिला लें , घी में इलाइची के दाने डाल कर गरम कर लें और इसे भी दूध में डाल दें |
अब इसे इतना पकायें कि दूध सूख जाये, बीच बीच में चलाते रहें , जब दूध सूख जाये तो थोड़ी देर भून कर गैस बंद कर दें |
अब इसे एक बाउल में निकाल कर ऊपर से बादाम पिस्ता डाल कर सर्व करें |

 

रशियन कबाब | Russian kabab Recipe| Chicken Russian cutlet

 3-4 लोगों के लिए समय  40  मिनट  


                     
रशियन कबाब |  Russian kabab Recipe|  Chicken Russian cutlet


आवश्यक सामग्री  - 

चिकेन बोनलेस 250 ग्राम 

आलू 2  उबले हुए (मैश किये हुए )

अदरक लहसन पेस्ट 1 चम्मच 

ग्रीन चिल्ली सॉस 1 चम्मच 

टमाटर सॉस 1 चम्मच 

कॉर्न फ्लोर 1 चम्मच

चाट मसाला 1 चम्मच

लालमिर्च पाउडर 1/2 चम्मच

गाजर(कद्दूकस की हुई ) 1 कप 

शिमला मिर्च (कद्दूकस की हुई ) 1 कप

सेवई (भूनी हुई ) डेढ़ कप 

अण्डा 2

नमक स्वादानुसार

तेल (आवश्यकतानुसार ) 


विधि  - 

चिकन को साफ कर लीजिये | 

एक पैन मे चिकन और अदरक लहसन पेस्ट डाल कर उबाल लीजिये | जब उबल जाये तो ठण्डा करके रेशे अलग कर लीजिये|  

अब एक पैन मे गाजर और शिमला मिर्च डाल कर उबाल लें जब गल जाये तो उसमे चिकन ,आलू ,ग्रीन चिल्ली सॉस ,टमाटर सॉस ,चाटमसाला ,कॉर्न फ्लोर ,लाल मिर्च पाउडर ,और नमक डाल कर मिला दें | दो मिनट बाद गैस बंद कर दें | 

अब इस मिश्रण की टिक्की बना लें | 

अब एक बाउल मे अण्डे फोड़ कर मिला लें | फिर उसमे टिक्की को डुबो कर सेवइयों से कोट कर लें | 

अब एक पैन में तेल डाल कर मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तल लें |

रशियन कबाब बन कर तैयार है अब इसे सर्व करें |    

टमाटर की मीठी चटनी - Sweet tomato sauce

  समय  30  मिनट 

आवश्यक सामग्री  - 

टमाटर पके हुए 500 ग्राम 

चीनी 50 ग्राम

जीरा साबुत 1/2 चम्मच 

लाल सूखी मिर्च 1

हल्दी 1/2 चम्मच 

काला नमक सफेद 1/4  चम्मच 

सफेद नमक 1/4 चम्मच

तेल 2 चम्मच  

विधि  -  

 टमाटर को धुल कर छोटे छोटे टुकड़े मे काट लीजिये | 

एक पैन मे तेल डाल कर गर्म कर लें फिर उसमे जीरा, लाल सूखी मिर्च डाल दें | जब जीरा चटकने लगे तो उसमे हल्दी डाल कर भून लें | फिर उसमे कटे हुए टमाटर ,लाल मिर्च पाउडर ,काला नमक ,सफेद नमक और चीनी डाल कर धीमी आँच पर पकने दें बीच बीच में चम्मच चलाते रहें | जब टमाटर गल जाये और चटनी गाढ़ी हो जाये तो गैस बंद कर दें | 

टमाटर की चटनी तैयार है |  

कच्चे केले के कबाब | Kacche Kele ke Kabab (Raw Banana Kababs) recipe

 यह एक हेल्दी, स्वादिष्ट और बहुत ही असान स्नैक रेसिपी है जिसे आप अगली डिनर पार्टी में बना सकते हैं। 

             3-4 लोगों के लिए समय एक घंटा 40  मिनट 

आवश्यक सामग्री  - 

कच्चे केले  5

चना दाल 1 कप 

1/2 चम्मच जीरा पाउडर 

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 

1/2 चम्मच लालमिर्च पाउडर 

1 चम्मच चाट मसाला 

1/2 चम्मच कालीमिर्च पाउडर 

1/2 चम्मच अजवाइन 

1 चम्मच कॉर्न फ्लोर 

1/2 कप हरा धनिया (बारीक़ कटी हुई)

3 हरी मिर्च  (बारीक़ कटी हुई)

नमक स्वादानुसार 

तेल (तलने के लिए ) 

विधि  - 

कच्चे केले को धुल कर छिलका निकाल लीजिये | 

दाल को साफ करके धुल लीजिये | 

अब एक प्रेशर कूकर में कच्चे केले, दाल और एक कप पानी डाल कर उबाल लीजिये | जब उबल जाये फिर इसे निकाल कर मिक्सी में पीस लीजिये | 

अब इसे बड़े बाउल में डाल कर उसमें  जीरा , हल्दी , लालमिर्च , चाटमसाला , गरममसाला , कालीमिर्च , अजवाइन , कॉर्न फ्लोर , हरा धनिया , हरी मिर्च और नमक डाल कर मिला लीजिये | 

अब हथेली पर थोड़ा सा तेल लगा कर इस मिश्रण की छोटी छोटी टिक्की बना लें | 

अब एक पैन में तेल गरम करके मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तलें | 


 

Chicken Changezi Recipe | Moghlai Recipes| स्वाद में अलग है ये चिकन चंगेजी रेसिपी

2-3 लोगों के लिए समय एक घंटा 40  मिनट 

आवश्यक सामग्री  -   मैरिˈनेड्‌ करने के लिए 

500 gm चिकन 

अदरक लहसन पेस्ट 1 चम्मच 

1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर 

1/2 चम्मच हल्दी 

1/2 चम्मच जीरा पाउडर 

1/2 चम्मच चाट मसाला 

1/4 कप दही 

1 चम्मच नींबू का रस 

1 चम्मच कॉर्न फ्लोर 

          नमक स्वादानुसार 

          कोयला (धुँवा के लिए )  


चिकन को साफ करके धुल लीजिये | अब इसे एक बड़े बाउल में डाल कर अदरक लहसुन पेस्ट , काली मिर्च पाउडर , हल्दी जीरा पाउडर ,चाट मसाला , कॉर्न फ्लोर , दही , नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये | अब इसे मैरिˈनेड्‌ करने के लिए दो से तीन घंटे के लिए रख दीजिये | फिर इसे निकाल कर फ्राई कर लीजिये |  

Chicken Changezi Recipe | Moghlai Recipes| स्वाद में अलग है ये चिकन चंगेजी रेसिपी



ग्रेवी के लिए सामग्री  - 

1 प्याज कद्दूकस की हुई 

1 टमाटर की प्यूरी

1 चम्मच अदरक लहसन पेस्ट 

1/2 चम्मच जीरा पाउडर 

1 चम्मच धनिया पाउडर 

1 चम्मच गरम मसाला पाउडर 

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर 

नमक स्वादानुसार 

         1 कप मलाई  

 अब एक पैन में तेल गरम करके उसमें कद्दूकस की हुई प्याज़ डाल कर गोल्डन फ्राई कर लें | फिर उसमें  टमाटर की प्यूरी , अदरक लहसन पेस्ट , जीरा पाउडर , धनिया पाउडर , गरम मसाला पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , कश्मीरी लाल मिर्च , नमक डाल कर भून लीजिये | जब भुन जाये तब उसमें दो  कप पानी डाल दें , फिर उसमें चिकन और मलाई डाल कर मिनट तक धीमी आँच पर पकने दें | जब चिकन अच्छे से गल जाये तो गैस बंद कर दें | कोयले गर्म करके एक प्याली में रख कर ग्रेवी के ऊपर रख दीजिये | फिर उसमें थोड़ा सा घी डाल दें जब धुआँ निकलने लगे तो गैस बंद कर दें | जब धुवाँ खत्म हो जाये तो प्याली को बाहर निकाल दें |
अब इसे चपाती या चावल के साथ सब करें |

 

मीठा खस्ता (meetha khasta recipe in Hindi) - Sweet Crispy

  3-4 लोगों के लिए समय  35  मिनट  

आवश्यक सामग्री  -

ढाई कप मैदा 

1 कप सूजी 

1 कप चीनी 

1  कप दूध (ठंडा)

1/2 कप  घी (मोयन के लिए )

ड्राई फ्रूट (कटी हुई )

तेल (तलने के लिए )

विधि  - 

एक बड़े बाउल में मैदा, सूजी , चीनी और ड्राई फ्रूट डाल कर मिला लें | फिर उसमे घी को डाल कर अच्छे से मिला लें | अब उसमें थोड़ा थोड़ा दूध डाल कर हलके हाथों से मिलाएं | ध्यान रहे हमें इसे आटें की तरह नहीं गूथनाहै, बस अच्छे से मिलाना है | 

जब मिश्रण अच्छे से मिल जाये तो मिश्रण को मुठ्ठी में बंद करके  देखें अगर अच्छे से बंध जाये तो समझ लें कि मिश्रण तैयार हो गया है |अब सारे मिश्रण को अपने पसंद के आकार में गोल या लम्बा बना लें |
अब एक पैन में तेल गरम करें और हलकी आँच पर सुनहरा होने तक तलें | फिर पलट कर दूसरी तरफ भी तल लें | जब सुनहरा होजाये तो निकाल लें (बार बार चम्मच ना चलाएं वरना खस्ता टूटने का डर रहता है )

बेसन का हलवा - Gram flour pudding


2-3 लोगों के लिए समय  30  मिनट

 
 

आवश्यक सामग्री  -

2 कप बेसन

2 चम्मच सूजी 

2 कप चीनी 

1/2 कप घी 

2 हरी इलायची 

2 कप दूध 

1 कप पानी

2  चम्मच मलाई 

ड्राई फ्रूट (काजू बादाम पिस्ता ) कटी हुई 

विधि  - 

एक पैन में घी गर्म करके उसमे दो हरी इलायची के बीज डाल दें | फिर बेसन और सूजी डाल कर हल्की आँच पर ब्राउन होने तक भूने| जब ब्राउन हो जाये तो उसमे उसमे चीनी डाल दें| जब चीनी घुलने लगे तो उसमे दूध और पानी डाल कर चम्मच चलाते रहें| ध्यान रहे उसमे गुठली न बनने पाए जब पानी सूखने लगे और मिश्रण पैन से अलग होने लगे तो उसमे मलाई और ड्राई फ्रूट डाल कर 2 मिनट तक चलाये फिर गैस बंद कर दें| गरमागरम बेसन का हलवा तैयार है| अब इसे एक बाउल में निकाले और सर्व करें| 


चटपटी मटर चाट - Licking peas

 3-4 लोगों के लिए समय  30  मिनट  

आवश्यक सामग्री  -

2 कप मटर 

2 मध्यम साइज आलू  

2 प्याज बारीक कटी हुई 

2 टमाटर बारीक कटी हुई 

2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 

अदरक लहसन पेस्ट 1 चम्मच 

हल्दी  1/4  चम्मच

चाट मसाला 1/2 चम्मच 

गरम मसाला 1/2 चम्मच 

लाल मिर्च 1/2 चम्मच 

धनिया 1 चम्मच 

जीरा साबुत 1/2  चम्मच 

इमली की चटनी 1 चम्मच  

हींग 1 पिंच  

सोडा 1 पिंच 

नमक स्वादानुसार

धनिया की पत्ती 

पापड़

 सेव 

विधि  - 

 मटर को साफ करके रात भर के लिए पानी में भिगाकर रख दें |

कूकर में मटर,आलू, नमक और सोडा डाल कर दो सीटी लगा लें |

अब एक पैन में दो चम्मच तेल डाल कर गरम करें फिर उसमे जीरा और हींग डाल दें |   जब जीरा चटकने लगे तो प्याज डाल दें | प्याज ब्राउन हो जाये तो उसमे अदरक लहसन पेस्ट, हल्दी, मिर्च,गरम मसाला, धनिया, चाट मसाला और टमाटर डाल कर अच्छे से भून लें|  जब टमाटर गल जाये और तेल ऊपर आजाये तो इसमें उबले हुए मटर और आलू डाल कर मिला लें|  फिर इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर पकने दें |  5 मिनट बाद गैस बंद कर दें |

अब इसे एक बाउल में निकाल कर उसपर कटी हुई प्याज, टमाटर, हरीमिर्च ,इमली की चटनी, पापड़, सेव, धनिया की पत्ती डाल कर सर्व करें |

सोयाबीन के कबाब - Soybean Kabaab

 3-4 लोगों के लिए समय एक घंटा 30  मिनट  

आवश्यक सामग्री  -

सोयाबीन 2 कप  (200 gm)

चना दाल 1 कप 

अदरक 1 इंच 

लहसन 5-6  कलियाँ 

सूखी लाल मिर्च 2 

तेजपत्ता 2

दालचीनी 1 टुकड़ा 

जीरा साबुत 1 चम्मच 

काली मिर्च 1/2 चम्मच 

बड़ी इलायची 1

छोटी इलायची 2

प्याज 2 बड़े साइज (बारीक कटे हुए )

हल्दी  1/4  चम्मच

चाट मसाला 1/2 चम्मच 

कॉर्न फ्लोर 1 बड़े चम्मच 

हरा धनिया 1 चम्मच बारीक कटी हुई

नमक स्वादानुसार

नींबू का रस 2 चम्मच

तेल तलने के लिए 

सोयाबीन के कबाब बनाने की विधि  - 

चने के दाल को अच्छी तरह से साफ करके आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें | अब सोयाबीन को हलके गर्म पानी में दस मिनट के लिए भिगो दें | अब एक कुकर में दाल,सोयाबीन, अदरक, लहसन,  हरी मिर्च, सुखी मिर्च, तेज पत्ता, जीरा साबुत, काली मिर्च, बड़ी इलाइची, एक छोटी इलाइची, दाल चीनी, तेज पत्ता, हल्दी, नमक और एक कप पानी डाल कर कुकर का ढक्कन बंद करके गैस पे मध्यम आंच पर तीन सीटी लगा दें फिर गैस बंद कर दें | ठंडा होने के बाद निकाल कर मिक्सी में दर दरा पीस लें |

फिर उसमें प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, कॉर्न फ्लोर, नींबू का रस, धनिया की पत्ती डाल कर मिला लें|    फिर इस मिश्रण की छोटी छोटी टिक्की बना लें| 

 गैस पर एक पैन रख लीजिये फिर उसमे दो चम्मच तेल डाल कर पूरे पैन में फैला लीजिये जब तेल गरम हो जाये तो उसमे टिक्की डाल कर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें फिर निकाल कर सर्व करें |


लौकी के लाजवाब कोफ्ते (Lauki ke lajawab kofte recipe in Hindi)

 लौकी हर किसी को पसंद नहीं होता है | आइये हम एक ऐसी रेसिपी बताते है जिसे खाने के बाद बार बार खाने का मन करेगा |  आइये हम आज जानते है कि लौकी के मजेदार (लाजवाब ) कोफ्ते कैसे बनते है |

4-5 लोगों के लिए 

समय - 40  मिनट

पूर्व  तैयारी के लिए  10 मिनट

आवश्यक सामग्री  - 

लौकी 500 gm

बेसन 3 चम्मच 

चावल का आटा  1 चम्मच

हरी मिर्च 2-3 कटी हुई

हरा धनिया 1 चम्मच बारीक कटी हुई

लाल मिर्च  1/4 चम्मच 

हल्दी  1/4  चम्मच 

नमक स्वादानुसार

तेल तलने के लिए 

कोफ्ते बनाने की विधि  - 

लौकी को धुल कर छीलकर कद्दूकस कर लीजिये . और उसके पानी को हल्के हाथों से निकाल लीजिये फिर उसे एक बड़े बर्तन में डाल कर उसमे  बेसन , चावल का आटा, हरी मिर्च , हरा धनिया ,  लाल मिर्च,  नमक,  डाल कर उसे  5 मिनट के लिए रख दें |

5 मिनट के बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये तो उसमे मिश्रण को गोल आकार करके तेल में डाल कर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें  | इसी तरह सारे मिश्रण को तल कर प्लेट में निकाल कर रख लें |

ग्रेवी के लिए सामग्री  - 

प्याज एक बड़े साइज (कटी हुई  )

लहसन अदरक पेस्ट एक बड़ा चम्मच 

टमाटर प्यूरी एक कप 

हरी मिर्च  2-3

हल्दी 1/4 चम्मच 

लाल मिर्च 1/4 चम्मच 

धनिया पाउडर 1 चम्मच 

गरम मसाला 1/4 चम्मच 

जीरा साबुत 1/4 चम्मच 

दालचीनी एक टुकड़ा 

तेजपत्ता एक  

हरा धनिया बारीक कटी हुई 

नमक स्वादानुसार

तेल दो चम्मच

ग्रेवी बनाने की विधि - 

कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लीजिए | फिर उसमे तेजपत्ता दालचीनी और जीरा डाल दीजिये जब भुन जाये तब उसमे प्याज डाल कर सुनहरा होनेतक भून लें | जब प्याज भुन जाये तब उसमे अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, टमाटर की प्यूरी डाल कर अच्छे से भून लें | जब तेल ऊपर आजाये तो उसमे आवश्यकतानुसार पानी डाल कर पकायें | जब पानी में उबाल आजाये तो उसमें गरममसाला और कोफ्ते डाल कर 5 मिनट के लिए पकने दें फिर बारीक़ कटा हुआ धनिया डाल कर गैस बंद कर दें |

गरमागरम लौकी के लाजवाब कोफ्तों को रोटी या चावल के साथ सर्व करें |