Showing posts with label veg. Show all posts
Showing posts with label veg. Show all posts

गेहूं के आटे के लड्डू | Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu

         

गेहूं के आटे के लड्डू | Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu

 








 


आवश्यक सामग्री  -

1 कप सफेद तिल 

आटा  1/2 किलो 

चीनी 2 कप 

फ्रेश क्रीम 1 कप 

छोटी इलाइची  3-4

बादाम पिस्ता 1 कप 

घी 2 कप 

विधि  - 

पिस्ता और बादाम बारीक काट लें फिर तिल को साफ करके सुनहरा भून लें | 

अब एक पैन में तेल गर्म करके इलाइची डाल दे - जब इलाइची चटकने लगे तो आटा डाल कर सुनहरा भून लें | जब सुनहरा हो जाये तो चीनी डाल दें उसमे जब चीनी पिघलने लगे तो उसमें फ्रेश क्रीम डाल दें | अब चम्मच को लगातार चलाते रहें जब घी अलग हो जाये तो चूल्हे से उतार कर बादाम पिस्ता मिला दें | 

अब भुने हुए तिल को प्लेट में रख लें | मिश्रण जब थोड़ा ठंडा हो जाये तो लड्डू बना कर तिल में रोल करें और एक तरफ रखते जाएं |  

 

लौकी चना दाल की सब्जी | Lauki chana dal sabji recipe in hindi

लौकी चना दाल की सब्जी | Lauki chana dal sabji recipe in hindi

लौकी चना दाल की सब्जी | Lauki chana dal sabji recipe in hindi




 







आवश्यक सामग्री  -

लौकी  250 gm

 चना दाल  1 कप 

जीरा साबुत 1/4 चम्मच 

प्याज  1

टमाटर पेस्ट 1 कप 

अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच 

हल्दी 1/2 चम्मच 

जीरा पाउडर 1/2 चम्मच 

धनिया पाउडर 1 चम्मच 

गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच 

हरीमिर्च  2-3 (पेस्ट )

लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच 

नमक स्वादानुसार 

हींग 1 पिंच 

धनिया पत्ती  1/4 कप  (बारीक़ कटी हुई )

तेज पत्ता  1

  


विधि  - 

 दाल को धोकर एक घंटे के लिए भिगो दें |  लौकी को धुल कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें | कुकर में तेल डाल कर गरम कर लें - फिर उसमें जीरा , हींग और तेज पत्ता डाल दें | जब चटकने लगे तो उसमें प्याज डाल कर ब्राउन करें , फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट , हरी मिर्च पेस्ट , हल्दी।, नमक , जीरा पाउडर , धनिया पाउडर , गरम मसाला पाउडर , लालमिर्च पाउडर , टमाटर का पेस्ट डाल कर भून लें | 

जब मसाला भुन जाये और तेल ऊपर आजाये तो उसमें दाल डाल कर दो मिनट भून लें | फिर पानी डाल कर दो सीटी लगा लें | फिर कुकर खोल कर उसमें लौकी डाल कर एक सीटी लगा कर गैस बंद कर दें | जब कुकर का गैस निकल जाये तो खोल कर धनिया की पत्ती डाल दें | 

अब इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें |  

आलू पराठा रेसिपी | Aloo Paratha Recipe | Potato Stuffed Flatbread

आलू का परांठा भारत में बहुत ही लोकप्रिय है जिसे ब्रेकफास्ट, लंच या ब्रंच टाइम में बनाकर खाया जाता है। उबले हुए आलूओं को मैश करके उसमें हरी मिर्च, मसाले डालकर स्टफिंग तैयार की जाती है जिसे आटे में भरकर परांठा बनाया जाता है। उत्तर भारत में आलू का परांठा बहुत प्रसिद्ध है रोड साइड ढाबों पर आलू का परांठा खूब मिलता है। आलू का परांठा बनाना इसलिए भी आसान है कि इसमें डाले जाने वाली सामग्री आसानी से घर पर ही मिल जाती है।

आलू पराठा रेसिपी | Aloo Paratha Recipe |  Potato Stuffed Flatbread



आवश्यक सामग्री  -


गेहूँ का आटा 2 कप
आलू  4-5 उबले हुए (मैश किये हुए) 
 प्याज 1 (बारीक़ कटी हुई )
हरीमिर्च 3 बारीक़ कटी हुई
हल्दी 1/4 चम्मच
लाल मिर्च 1/2  पाउडर चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
जीरे पाउडर 1/4 चम्मच
गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
चाट मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
अजवाइन 1/2 चम्मच
जीरा साबुत 1/4  चम्मच
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया 1/4 कप  बारीक़ कटी हुई
तेल आवश्यक्तानुसार 


विधि  - 

 एक बाउल में आटा ,अजवाइन ,तेल ,नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें | फिर उसमें आवशयकानुसार पानी डाल कर गूंध लीजिये |

अब एक पैन में तेल गरम करके उसमे ज़ीरा डाल दीजिये | जब ज़ीरा चटकने लगे तो प्याज़, हरी मिर्च  डाल कर  भुने | फिर उसमे मैश किये हुए आलू ,हल्दी ,लाल मिर्च पाउडर ,जीरा पाउडर ,धनिया पाउडर ,गरम मसाला पाउडर ,चाट मसाला पाउडर ,नमक ,हरा धनिया डाल कर धीमी आँच पर चलाते हुए भून लीजिये | जब आलू नरम हो जाये तब गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा कर लीजिये |

अब आटे को लेकर उस की लोई बना लें और उस पर सूखा आटा लगा कर थोड़ा सा बेल लें अब बेली हुई रोटी पर मिश्रण रख कर चारो तरफ से मोड़ते हुए पैक कर लें अब इसे हथेली से दबा कर चिपटा कर दें अब इस पर सूखा आटा लगा कर हलके हाथों से बेल लें |

गैस पर तवा रख कर उस पर तेल लगाकर बेला हुआ पराठा रखें कुछ देर सिकने के बाद पलट दें | अब दूसरी साइड तेल लगाकर पराठे को सेक लें |

इसी तरह बाकी पराठे बना लें | इसे दही या अचार के साथ सर्व करें |    

कच्चे केले के कबाब | Kacche Kele ke Kabab (Raw Banana Kababs) recipe

 यह एक हेल्दी, स्वादिष्ट और बहुत ही असान स्नैक रेसिपी है जिसे आप अगली डिनर पार्टी में बना सकते हैं। 

             3-4 लोगों के लिए समय एक घंटा 40  मिनट 

आवश्यक सामग्री  - 

कच्चे केले  5

चना दाल 1 कप 

1/2 चम्मच जीरा पाउडर 

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 

1/2 चम्मच लालमिर्च पाउडर 

1 चम्मच चाट मसाला 

1/2 चम्मच कालीमिर्च पाउडर 

1/2 चम्मच अजवाइन 

1 चम्मच कॉर्न फ्लोर 

1/2 कप हरा धनिया (बारीक़ कटी हुई)

3 हरी मिर्च  (बारीक़ कटी हुई)

नमक स्वादानुसार 

तेल (तलने के लिए ) 

विधि  - 

कच्चे केले को धुल कर छिलका निकाल लीजिये | 

दाल को साफ करके धुल लीजिये | 

अब एक प्रेशर कूकर में कच्चे केले, दाल और एक कप पानी डाल कर उबाल लीजिये | जब उबल जाये फिर इसे निकाल कर मिक्सी में पीस लीजिये | 

अब इसे बड़े बाउल में डाल कर उसमें  जीरा , हल्दी , लालमिर्च , चाटमसाला , गरममसाला , कालीमिर्च , अजवाइन , कॉर्न फ्लोर , हरा धनिया , हरी मिर्च और नमक डाल कर मिला लीजिये | 

अब हथेली पर थोड़ा सा तेल लगा कर इस मिश्रण की छोटी छोटी टिक्की बना लें | 

अब एक पैन में तेल गरम करके मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तलें | 


 

सोयाबीन के कबाब - Soybean Kabaab

 3-4 लोगों के लिए समय एक घंटा 30  मिनट  

आवश्यक सामग्री  -

सोयाबीन 2 कप  (200 gm)

चना दाल 1 कप 

अदरक 1 इंच 

लहसन 5-6  कलियाँ 

सूखी लाल मिर्च 2 

तेजपत्ता 2

दालचीनी 1 टुकड़ा 

जीरा साबुत 1 चम्मच 

काली मिर्च 1/2 चम्मच 

बड़ी इलायची 1

छोटी इलायची 2

प्याज 2 बड़े साइज (बारीक कटे हुए )

हल्दी  1/4  चम्मच

चाट मसाला 1/2 चम्मच 

कॉर्न फ्लोर 1 बड़े चम्मच 

हरा धनिया 1 चम्मच बारीक कटी हुई

नमक स्वादानुसार

नींबू का रस 2 चम्मच

तेल तलने के लिए 

सोयाबीन के कबाब बनाने की विधि  - 

चने के दाल को अच्छी तरह से साफ करके आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें | अब सोयाबीन को हलके गर्म पानी में दस मिनट के लिए भिगो दें | अब एक कुकर में दाल,सोयाबीन, अदरक, लहसन,  हरी मिर्च, सुखी मिर्च, तेज पत्ता, जीरा साबुत, काली मिर्च, बड़ी इलाइची, एक छोटी इलाइची, दाल चीनी, तेज पत्ता, हल्दी, नमक और एक कप पानी डाल कर कुकर का ढक्कन बंद करके गैस पे मध्यम आंच पर तीन सीटी लगा दें फिर गैस बंद कर दें | ठंडा होने के बाद निकाल कर मिक्सी में दर दरा पीस लें |

फिर उसमें प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, कॉर्न फ्लोर, नींबू का रस, धनिया की पत्ती डाल कर मिला लें|    फिर इस मिश्रण की छोटी छोटी टिक्की बना लें| 

 गैस पर एक पैन रख लीजिये फिर उसमे दो चम्मच तेल डाल कर पूरे पैन में फैला लीजिये जब तेल गरम हो जाये तो उसमे टिक्की डाल कर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें फिर निकाल कर सर्व करें |