गेहूं के आटे के लड्डू | Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu

         

गेहूं के आटे के लड्डू | Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu

 








 


आवश्यक सामग्री  -

1 कप सफेद तिल 

आटा  1/2 किलो 

चीनी 2 कप 

फ्रेश क्रीम 1 कप 

छोटी इलाइची  3-4

बादाम पिस्ता 1 कप 

घी 2 कप 

विधि  - 

पिस्ता और बादाम बारीक काट लें फिर तिल को साफ करके सुनहरा भून लें | 

अब एक पैन में तेल गर्म करके इलाइची डाल दे - जब इलाइची चटकने लगे तो आटा डाल कर सुनहरा भून लें | जब सुनहरा हो जाये तो चीनी डाल दें उसमे जब चीनी पिघलने लगे तो उसमें फ्रेश क्रीम डाल दें | अब चम्मच को लगातार चलाते रहें जब घी अलग हो जाये तो चूल्हे से उतार कर बादाम पिस्ता मिला दें | 

अब भुने हुए तिल को प्लेट में रख लें | मिश्रण जब थोड़ा ठंडा हो जाये तो लड्डू बना कर तिल में रोल करें और एक तरफ रखते जाएं |  

 

लौकी चना दाल की सब्जी | Lauki chana dal sabji recipe in hindi

लौकी चना दाल की सब्जी | Lauki chana dal sabji recipe in hindi

लौकी चना दाल की सब्जी | Lauki chana dal sabji recipe in hindi




 







आवश्यक सामग्री  -

लौकी  250 gm

 चना दाल  1 कप 

जीरा साबुत 1/4 चम्मच 

प्याज  1

टमाटर पेस्ट 1 कप 

अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच 

हल्दी 1/2 चम्मच 

जीरा पाउडर 1/2 चम्मच 

धनिया पाउडर 1 चम्मच 

गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच 

हरीमिर्च  2-3 (पेस्ट )

लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच 

नमक स्वादानुसार 

हींग 1 पिंच 

धनिया पत्ती  1/4 कप  (बारीक़ कटी हुई )

तेज पत्ता  1

  


विधि  - 

 दाल को धोकर एक घंटे के लिए भिगो दें |  लौकी को धुल कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें | कुकर में तेल डाल कर गरम कर लें - फिर उसमें जीरा , हींग और तेज पत्ता डाल दें | जब चटकने लगे तो उसमें प्याज डाल कर ब्राउन करें , फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट , हरी मिर्च पेस्ट , हल्दी।, नमक , जीरा पाउडर , धनिया पाउडर , गरम मसाला पाउडर , लालमिर्च पाउडर , टमाटर का पेस्ट डाल कर भून लें | 

जब मसाला भुन जाये और तेल ऊपर आजाये तो उसमें दाल डाल कर दो मिनट भून लें | फिर पानी डाल कर दो सीटी लगा लें | फिर कुकर खोल कर उसमें लौकी डाल कर एक सीटी लगा कर गैस बंद कर दें | जब कुकर का गैस निकल जाये तो खोल कर धनिया की पत्ती डाल दें | 

अब इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें |  

आलू पराठा रेसिपी | Aloo Paratha Recipe | Potato Stuffed Flatbread

आलू का परांठा भारत में बहुत ही लोकप्रिय है जिसे ब्रेकफास्ट, लंच या ब्रंच टाइम में बनाकर खाया जाता है। उबले हुए आलूओं को मैश करके उसमें हरी मिर्च, मसाले डालकर स्टफिंग तैयार की जाती है जिसे आटे में भरकर परांठा बनाया जाता है। उत्तर भारत में आलू का परांठा बहुत प्रसिद्ध है रोड साइड ढाबों पर आलू का परांठा खूब मिलता है। आलू का परांठा बनाना इसलिए भी आसान है कि इसमें डाले जाने वाली सामग्री आसानी से घर पर ही मिल जाती है।

आलू पराठा रेसिपी | Aloo Paratha Recipe |  Potato Stuffed Flatbread



आवश्यक सामग्री  -


गेहूँ का आटा 2 कप
आलू  4-5 उबले हुए (मैश किये हुए) 
 प्याज 1 (बारीक़ कटी हुई )
हरीमिर्च 3 बारीक़ कटी हुई
हल्दी 1/4 चम्मच
लाल मिर्च 1/2  पाउडर चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
जीरे पाउडर 1/4 चम्मच
गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
चाट मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
अजवाइन 1/2 चम्मच
जीरा साबुत 1/4  चम्मच
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया 1/4 कप  बारीक़ कटी हुई
तेल आवश्यक्तानुसार 


विधि  - 

 एक बाउल में आटा ,अजवाइन ,तेल ,नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें | फिर उसमें आवशयकानुसार पानी डाल कर गूंध लीजिये |

अब एक पैन में तेल गरम करके उसमे ज़ीरा डाल दीजिये | जब ज़ीरा चटकने लगे तो प्याज़, हरी मिर्च  डाल कर  भुने | फिर उसमे मैश किये हुए आलू ,हल्दी ,लाल मिर्च पाउडर ,जीरा पाउडर ,धनिया पाउडर ,गरम मसाला पाउडर ,चाट मसाला पाउडर ,नमक ,हरा धनिया डाल कर धीमी आँच पर चलाते हुए भून लीजिये | जब आलू नरम हो जाये तब गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा कर लीजिये |

अब आटे को लेकर उस की लोई बना लें और उस पर सूखा आटा लगा कर थोड़ा सा बेल लें अब बेली हुई रोटी पर मिश्रण रख कर चारो तरफ से मोड़ते हुए पैक कर लें अब इसे हथेली से दबा कर चिपटा कर दें अब इस पर सूखा आटा लगा कर हलके हाथों से बेल लें |

गैस पर तवा रख कर उस पर तेल लगाकर बेला हुआ पराठा रखें कुछ देर सिकने के बाद पलट दें | अब दूसरी साइड तेल लगाकर पराठे को सेक लें |

इसी तरह बाकी पराठे बना लें | इसे दही या अचार के साथ सर्व करें |    

वेजिटेबल पैनकेक | Vegetable pancake recipe in Hindi

3-4 लोगों के लिए समय  30  मिनट 



वेजिटेबल पैनकेक | Vegetable pancake recipe in Hindi

 


आवश्यक सामग्री  -

 

 2 कप बेसन
 1/2 कप सूजी
 3 चम्मच दही
 1 कप गाजर (कद्दूकस की हुई )
 1/4 कप आलू (कद्दूकस की हुई )
 1/4 कप बंदगोभी (कद्दूकस की हुई )
 1/4 कप प्याज़ (कद्दूकस की हुई )
 1 इंच अदरक (कद्दूकस की हुई ) 
 3 हरीमिर्च बारीक़ कटी हुई
 1/2 चम्मच हल्दी
 1 चम्मच अजवाइन
 नमक स्वादानुसार


विधि  - 

एक बाउल में सूजी और बेसन को डालें फिर उसमें दही , हल्दी , नमक ,  अजवाइन और पानी डाल कर घोल बना लें | ध्यान रखें कि घोल ना ज्यादा गाढ़ा हो और ना पतला , अब इसको दस मिनट तक के लिए रख दें |
दस मिनट बाद उसमें गाजर , आलू , प्याज , पत्ता गोभी , अदरक , हरीमिर्च डाल कर अच्छी तरह से मिला लें |
अब गैस को ऑन करके उसपे एक पैन रख कर गरम कर लें | जब पैन गरम हो जाये तो उसमें तेल डाल कर "तेल " को भी गरम कर लें |
अब तीन चम्मच मिश्रण लेकर पैन पर फैला लें - अब इसे धीमी आंच पर सिकने दें |
जब गोल्डन हो जाये तो दूसरी तरफ भी सेंक लें |
इसी तरह सारे मिश्रण को बना लें - पैन केक तैयार  है - अब इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें .


 

अंडे का हलवा | Egg Halwa | Egg Pudding

3-4 लोगों के लिए समय  40  मिनट  

  

अण्डे का हलवा | Egg Halwa | Egg Pudding

 आवश्यक सामग्री  -

 12 अंडे

 1 लीटर दूध
 चीनी ढाई कप
 पिस्ता
 बादाम
 घी  2 चम्मच
 छोटी इलाइची
 केवड़ा
 जरदे का रंग 1/4 चम्मच 

 विधि  - 

दूध में चीनी डाल कर पकाएं जब वो आधा रह जाये तो गैस बंद कर दें |  दूध को ठंडा कर लें |

अंडे में जरदे का रंग और केवड़ा की कुछ बूँद डाल कर अच्छे से मिला लें |
फिर इसको दूध में डाल कर मिला लें , घी में इलाइची के दाने डाल कर गरम कर लें और इसे भी दूध में डाल दें |
अब इसे इतना पकायें कि दूध सूख जाये, बीच बीच में चलाते रहें , जब दूध सूख जाये तो थोड़ी देर भून कर गैस बंद कर दें |
अब इसे एक बाउल में निकाल कर ऊपर से बादाम पिस्ता डाल कर सर्व करें |

 

रशियन कबाब | Russian kabab Recipe| Chicken Russian cutlet

 3-4 लोगों के लिए समय  40  मिनट  


                     
रशियन कबाब |  Russian kabab Recipe|  Chicken Russian cutlet


आवश्यक सामग्री  - 

चिकेन बोनलेस 250 ग्राम 

आलू 2  उबले हुए (मैश किये हुए )

अदरक लहसन पेस्ट 1 चम्मच 

ग्रीन चिल्ली सॉस 1 चम्मच 

टमाटर सॉस 1 चम्मच 

कॉर्न फ्लोर 1 चम्मच

चाट मसाला 1 चम्मच

लालमिर्च पाउडर 1/2 चम्मच

गाजर(कद्दूकस की हुई ) 1 कप 

शिमला मिर्च (कद्दूकस की हुई ) 1 कप

सेवई (भूनी हुई ) डेढ़ कप 

अण्डा 2

नमक स्वादानुसार

तेल (आवश्यकतानुसार ) 


विधि  - 

चिकन को साफ कर लीजिये | 

एक पैन मे चिकन और अदरक लहसन पेस्ट डाल कर उबाल लीजिये | जब उबल जाये तो ठण्डा करके रेशे अलग कर लीजिये|  

अब एक पैन मे गाजर और शिमला मिर्च डाल कर उबाल लें जब गल जाये तो उसमे चिकन ,आलू ,ग्रीन चिल्ली सॉस ,टमाटर सॉस ,चाटमसाला ,कॉर्न फ्लोर ,लाल मिर्च पाउडर ,और नमक डाल कर मिला दें | दो मिनट बाद गैस बंद कर दें | 

अब इस मिश्रण की टिक्की बना लें | 

अब एक बाउल मे अण्डे फोड़ कर मिला लें | फिर उसमे टिक्की को डुबो कर सेवइयों से कोट कर लें | 

अब एक पैन में तेल डाल कर मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तल लें |

रशियन कबाब बन कर तैयार है अब इसे सर्व करें |    

टमाटर की मीठी चटनी - Sweet tomato sauce

  समय  30  मिनट 

आवश्यक सामग्री  - 

टमाटर पके हुए 500 ग्राम 

चीनी 50 ग्राम

जीरा साबुत 1/2 चम्मच 

लाल सूखी मिर्च 1

हल्दी 1/2 चम्मच 

काला नमक सफेद 1/4  चम्मच 

सफेद नमक 1/4 चम्मच

तेल 2 चम्मच  

विधि  -  

 टमाटर को धुल कर छोटे छोटे टुकड़े मे काट लीजिये | 

एक पैन मे तेल डाल कर गर्म कर लें फिर उसमे जीरा, लाल सूखी मिर्च डाल दें | जब जीरा चटकने लगे तो उसमे हल्दी डाल कर भून लें | फिर उसमे कटे हुए टमाटर ,लाल मिर्च पाउडर ,काला नमक ,सफेद नमक और चीनी डाल कर धीमी आँच पर पकने दें बीच बीच में चम्मच चलाते रहें | जब टमाटर गल जाये और चटनी गाढ़ी हो जाये तो गैस बंद कर दें | 

टमाटर की चटनी तैयार है |