कच्चे केले के कबाब | Kacche Kele ke Kabab (Raw Banana Kababs) recipe

 यह एक हेल्दी, स्वादिष्ट और बहुत ही असान स्नैक रेसिपी है जिसे आप अगली डिनर पार्टी में बना सकते हैं। 

             3-4 लोगों के लिए समय एक घंटा 40  मिनट 

आवश्यक सामग्री  - 

कच्चे केले  5

चना दाल 1 कप 

1/2 चम्मच जीरा पाउडर 

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 

1/2 चम्मच लालमिर्च पाउडर 

1 चम्मच चाट मसाला 

1/2 चम्मच कालीमिर्च पाउडर 

1/2 चम्मच अजवाइन 

1 चम्मच कॉर्न फ्लोर 

1/2 कप हरा धनिया (बारीक़ कटी हुई)

3 हरी मिर्च  (बारीक़ कटी हुई)

नमक स्वादानुसार 

तेल (तलने के लिए ) 

विधि  - 

कच्चे केले को धुल कर छिलका निकाल लीजिये | 

दाल को साफ करके धुल लीजिये | 

अब एक प्रेशर कूकर में कच्चे केले, दाल और एक कप पानी डाल कर उबाल लीजिये | जब उबल जाये फिर इसे निकाल कर मिक्सी में पीस लीजिये | 

अब इसे बड़े बाउल में डाल कर उसमें  जीरा , हल्दी , लालमिर्च , चाटमसाला , गरममसाला , कालीमिर्च , अजवाइन , कॉर्न फ्लोर , हरा धनिया , हरी मिर्च और नमक डाल कर मिला लीजिये | 

अब हथेली पर थोड़ा सा तेल लगा कर इस मिश्रण की छोटी छोटी टिक्की बना लें | 

अब एक पैन में तेल गरम करके मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तलें | 


 

Chicken Changezi Recipe | Moghlai Recipes| स्वाद में अलग है ये चिकन चंगेजी रेसिपी

2-3 लोगों के लिए समय एक घंटा 40  मिनट 

आवश्यक सामग्री  -   मैरिˈनेड्‌ करने के लिए 

500 gm चिकन 

अदरक लहसन पेस्ट 1 चम्मच 

1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर 

1/2 चम्मच हल्दी 

1/2 चम्मच जीरा पाउडर 

1/2 चम्मच चाट मसाला 

1/4 कप दही 

1 चम्मच नींबू का रस 

1 चम्मच कॉर्न फ्लोर 

          नमक स्वादानुसार 

          कोयला (धुँवा के लिए )  


चिकन को साफ करके धुल लीजिये | अब इसे एक बड़े बाउल में डाल कर अदरक लहसुन पेस्ट , काली मिर्च पाउडर , हल्दी जीरा पाउडर ,चाट मसाला , कॉर्न फ्लोर , दही , नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये | अब इसे मैरिˈनेड्‌ करने के लिए दो से तीन घंटे के लिए रख दीजिये | फिर इसे निकाल कर फ्राई कर लीजिये |  

Chicken Changezi Recipe | Moghlai Recipes| स्वाद में अलग है ये चिकन चंगेजी रेसिपी



ग्रेवी के लिए सामग्री  - 

1 प्याज कद्दूकस की हुई 

1 टमाटर की प्यूरी

1 चम्मच अदरक लहसन पेस्ट 

1/2 चम्मच जीरा पाउडर 

1 चम्मच धनिया पाउडर 

1 चम्मच गरम मसाला पाउडर 

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर 

नमक स्वादानुसार 

         1 कप मलाई  

 अब एक पैन में तेल गरम करके उसमें कद्दूकस की हुई प्याज़ डाल कर गोल्डन फ्राई कर लें | फिर उसमें  टमाटर की प्यूरी , अदरक लहसन पेस्ट , जीरा पाउडर , धनिया पाउडर , गरम मसाला पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , कश्मीरी लाल मिर्च , नमक डाल कर भून लीजिये | जब भुन जाये तब उसमें दो  कप पानी डाल दें , फिर उसमें चिकन और मलाई डाल कर मिनट तक धीमी आँच पर पकने दें | जब चिकन अच्छे से गल जाये तो गैस बंद कर दें | कोयले गर्म करके एक प्याली में रख कर ग्रेवी के ऊपर रख दीजिये | फिर उसमें थोड़ा सा घी डाल दें जब धुआँ निकलने लगे तो गैस बंद कर दें | जब धुवाँ खत्म हो जाये तो प्याली को बाहर निकाल दें |
अब इसे चपाती या चावल के साथ सब करें |

 

मीठा खस्ता (meetha khasta recipe in Hindi) - Sweet Crispy

  3-4 लोगों के लिए समय  35  मिनट  

आवश्यक सामग्री  -

ढाई कप मैदा 

1 कप सूजी 

1 कप चीनी 

1  कप दूध (ठंडा)

1/2 कप  घी (मोयन के लिए )

ड्राई फ्रूट (कटी हुई )

तेल (तलने के लिए )

विधि  - 

एक बड़े बाउल में मैदा, सूजी , चीनी और ड्राई फ्रूट डाल कर मिला लें | फिर उसमे घी को डाल कर अच्छे से मिला लें | अब उसमें थोड़ा थोड़ा दूध डाल कर हलके हाथों से मिलाएं | ध्यान रहे हमें इसे आटें की तरह नहीं गूथनाहै, बस अच्छे से मिलाना है | 

जब मिश्रण अच्छे से मिल जाये तो मिश्रण को मुठ्ठी में बंद करके  देखें अगर अच्छे से बंध जाये तो समझ लें कि मिश्रण तैयार हो गया है |अब सारे मिश्रण को अपने पसंद के आकार में गोल या लम्बा बना लें |
अब एक पैन में तेल गरम करें और हलकी आँच पर सुनहरा होने तक तलें | फिर पलट कर दूसरी तरफ भी तल लें | जब सुनहरा होजाये तो निकाल लें (बार बार चम्मच ना चलाएं वरना खस्ता टूटने का डर रहता है )

बेसन का हलवा - Gram flour pudding


2-3 लोगों के लिए समय  30  मिनट

 
 

आवश्यक सामग्री  -

2 कप बेसन

2 चम्मच सूजी 

2 कप चीनी 

1/2 कप घी 

2 हरी इलायची 

2 कप दूध 

1 कप पानी

2  चम्मच मलाई 

ड्राई फ्रूट (काजू बादाम पिस्ता ) कटी हुई 

विधि  - 

एक पैन में घी गर्म करके उसमे दो हरी इलायची के बीज डाल दें | फिर बेसन और सूजी डाल कर हल्की आँच पर ब्राउन होने तक भूने| जब ब्राउन हो जाये तो उसमे उसमे चीनी डाल दें| जब चीनी घुलने लगे तो उसमे दूध और पानी डाल कर चम्मच चलाते रहें| ध्यान रहे उसमे गुठली न बनने पाए जब पानी सूखने लगे और मिश्रण पैन से अलग होने लगे तो उसमे मलाई और ड्राई फ्रूट डाल कर 2 मिनट तक चलाये फिर गैस बंद कर दें| गरमागरम बेसन का हलवा तैयार है| अब इसे एक बाउल में निकाले और सर्व करें| 


चटपटी मटर चाट - Licking peas

 3-4 लोगों के लिए समय  30  मिनट  

आवश्यक सामग्री  -

2 कप मटर 

2 मध्यम साइज आलू  

2 प्याज बारीक कटी हुई 

2 टमाटर बारीक कटी हुई 

2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 

अदरक लहसन पेस्ट 1 चम्मच 

हल्दी  1/4  चम्मच

चाट मसाला 1/2 चम्मच 

गरम मसाला 1/2 चम्मच 

लाल मिर्च 1/2 चम्मच 

धनिया 1 चम्मच 

जीरा साबुत 1/2  चम्मच 

इमली की चटनी 1 चम्मच  

हींग 1 पिंच  

सोडा 1 पिंच 

नमक स्वादानुसार

धनिया की पत्ती 

पापड़

 सेव 

विधि  - 

 मटर को साफ करके रात भर के लिए पानी में भिगाकर रख दें |

कूकर में मटर,आलू, नमक और सोडा डाल कर दो सीटी लगा लें |

अब एक पैन में दो चम्मच तेल डाल कर गरम करें फिर उसमे जीरा और हींग डाल दें |   जब जीरा चटकने लगे तो प्याज डाल दें | प्याज ब्राउन हो जाये तो उसमे अदरक लहसन पेस्ट, हल्दी, मिर्च,गरम मसाला, धनिया, चाट मसाला और टमाटर डाल कर अच्छे से भून लें|  जब टमाटर गल जाये और तेल ऊपर आजाये तो इसमें उबले हुए मटर और आलू डाल कर मिला लें|  फिर इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर पकने दें |  5 मिनट बाद गैस बंद कर दें |

अब इसे एक बाउल में निकाल कर उसपर कटी हुई प्याज, टमाटर, हरीमिर्च ,इमली की चटनी, पापड़, सेव, धनिया की पत्ती डाल कर सर्व करें |

सोयाबीन के कबाब - Soybean Kabaab

 3-4 लोगों के लिए समय एक घंटा 30  मिनट  

आवश्यक सामग्री  -

सोयाबीन 2 कप  (200 gm)

चना दाल 1 कप 

अदरक 1 इंच 

लहसन 5-6  कलियाँ 

सूखी लाल मिर्च 2 

तेजपत्ता 2

दालचीनी 1 टुकड़ा 

जीरा साबुत 1 चम्मच 

काली मिर्च 1/2 चम्मच 

बड़ी इलायची 1

छोटी इलायची 2

प्याज 2 बड़े साइज (बारीक कटे हुए )

हल्दी  1/4  चम्मच

चाट मसाला 1/2 चम्मच 

कॉर्न फ्लोर 1 बड़े चम्मच 

हरा धनिया 1 चम्मच बारीक कटी हुई

नमक स्वादानुसार

नींबू का रस 2 चम्मच

तेल तलने के लिए 

सोयाबीन के कबाब बनाने की विधि  - 

चने के दाल को अच्छी तरह से साफ करके आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें | अब सोयाबीन को हलके गर्म पानी में दस मिनट के लिए भिगो दें | अब एक कुकर में दाल,सोयाबीन, अदरक, लहसन,  हरी मिर्च, सुखी मिर्च, तेज पत्ता, जीरा साबुत, काली मिर्च, बड़ी इलाइची, एक छोटी इलाइची, दाल चीनी, तेज पत्ता, हल्दी, नमक और एक कप पानी डाल कर कुकर का ढक्कन बंद करके गैस पे मध्यम आंच पर तीन सीटी लगा दें फिर गैस बंद कर दें | ठंडा होने के बाद निकाल कर मिक्सी में दर दरा पीस लें |

फिर उसमें प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, कॉर्न फ्लोर, नींबू का रस, धनिया की पत्ती डाल कर मिला लें|    फिर इस मिश्रण की छोटी छोटी टिक्की बना लें| 

 गैस पर एक पैन रख लीजिये फिर उसमे दो चम्मच तेल डाल कर पूरे पैन में फैला लीजिये जब तेल गरम हो जाये तो उसमे टिक्की डाल कर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें फिर निकाल कर सर्व करें |


लौकी के लाजवाब कोफ्ते (Lauki ke lajawab kofte recipe in Hindi)

 लौकी हर किसी को पसंद नहीं होता है | आइये हम एक ऐसी रेसिपी बताते है जिसे खाने के बाद बार बार खाने का मन करेगा |  आइये हम आज जानते है कि लौकी के मजेदार (लाजवाब ) कोफ्ते कैसे बनते है |

4-5 लोगों के लिए 

समय - 40  मिनट

पूर्व  तैयारी के लिए  10 मिनट

आवश्यक सामग्री  - 

लौकी 500 gm

बेसन 3 चम्मच 

चावल का आटा  1 चम्मच

हरी मिर्च 2-3 कटी हुई

हरा धनिया 1 चम्मच बारीक कटी हुई

लाल मिर्च  1/4 चम्मच 

हल्दी  1/4  चम्मच 

नमक स्वादानुसार

तेल तलने के लिए 

कोफ्ते बनाने की विधि  - 

लौकी को धुल कर छीलकर कद्दूकस कर लीजिये . और उसके पानी को हल्के हाथों से निकाल लीजिये फिर उसे एक बड़े बर्तन में डाल कर उसमे  बेसन , चावल का आटा, हरी मिर्च , हरा धनिया ,  लाल मिर्च,  नमक,  डाल कर उसे  5 मिनट के लिए रख दें |

5 मिनट के बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये तो उसमे मिश्रण को गोल आकार करके तेल में डाल कर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें  | इसी तरह सारे मिश्रण को तल कर प्लेट में निकाल कर रख लें |

ग्रेवी के लिए सामग्री  - 

प्याज एक बड़े साइज (कटी हुई  )

लहसन अदरक पेस्ट एक बड़ा चम्मच 

टमाटर प्यूरी एक कप 

हरी मिर्च  2-3

हल्दी 1/4 चम्मच 

लाल मिर्च 1/4 चम्मच 

धनिया पाउडर 1 चम्मच 

गरम मसाला 1/4 चम्मच 

जीरा साबुत 1/4 चम्मच 

दालचीनी एक टुकड़ा 

तेजपत्ता एक  

हरा धनिया बारीक कटी हुई 

नमक स्वादानुसार

तेल दो चम्मच

ग्रेवी बनाने की विधि - 

कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लीजिए | फिर उसमे तेजपत्ता दालचीनी और जीरा डाल दीजिये जब भुन जाये तब उसमे प्याज डाल कर सुनहरा होनेतक भून लें | जब प्याज भुन जाये तब उसमे अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, टमाटर की प्यूरी डाल कर अच्छे से भून लें | जब तेल ऊपर आजाये तो उसमे आवश्यकतानुसार पानी डाल कर पकायें | जब पानी में उबाल आजाये तो उसमें गरममसाला और कोफ्ते डाल कर 5 मिनट के लिए पकने दें फिर बारीक़ कटा हुआ धनिया डाल कर गैस बंद कर दें |

गरमागरम लौकी के लाजवाब कोफ्तों को रोटी या चावल के साथ सर्व करें |