Showing posts with label snack. Show all posts
Showing posts with label snack. Show all posts

आलू पराठा रेसिपी | Aloo Paratha Recipe | Potato Stuffed Flatbread

आलू का परांठा भारत में बहुत ही लोकप्रिय है जिसे ब्रेकफास्ट, लंच या ब्रंच टाइम में बनाकर खाया जाता है। उबले हुए आलूओं को मैश करके उसमें हरी मिर्च, मसाले डालकर स्टफिंग तैयार की जाती है जिसे आटे में भरकर परांठा बनाया जाता है। उत्तर भारत में आलू का परांठा बहुत प्रसिद्ध है रोड साइड ढाबों पर आलू का परांठा खूब मिलता है। आलू का परांठा बनाना इसलिए भी आसान है कि इसमें डाले जाने वाली सामग्री आसानी से घर पर ही मिल जाती है।

आलू पराठा रेसिपी | Aloo Paratha Recipe |  Potato Stuffed Flatbread



आवश्यक सामग्री  -


गेहूँ का आटा 2 कप
आलू  4-5 उबले हुए (मैश किये हुए) 
 प्याज 1 (बारीक़ कटी हुई )
हरीमिर्च 3 बारीक़ कटी हुई
हल्दी 1/4 चम्मच
लाल मिर्च 1/2  पाउडर चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
जीरे पाउडर 1/4 चम्मच
गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
चाट मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
अजवाइन 1/2 चम्मच
जीरा साबुत 1/4  चम्मच
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया 1/4 कप  बारीक़ कटी हुई
तेल आवश्यक्तानुसार 


विधि  - 

 एक बाउल में आटा ,अजवाइन ,तेल ,नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें | फिर उसमें आवशयकानुसार पानी डाल कर गूंध लीजिये |

अब एक पैन में तेल गरम करके उसमे ज़ीरा डाल दीजिये | जब ज़ीरा चटकने लगे तो प्याज़, हरी मिर्च  डाल कर  भुने | फिर उसमे मैश किये हुए आलू ,हल्दी ,लाल मिर्च पाउडर ,जीरा पाउडर ,धनिया पाउडर ,गरम मसाला पाउडर ,चाट मसाला पाउडर ,नमक ,हरा धनिया डाल कर धीमी आँच पर चलाते हुए भून लीजिये | जब आलू नरम हो जाये तब गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा कर लीजिये |

अब आटे को लेकर उस की लोई बना लें और उस पर सूखा आटा लगा कर थोड़ा सा बेल लें अब बेली हुई रोटी पर मिश्रण रख कर चारो तरफ से मोड़ते हुए पैक कर लें अब इसे हथेली से दबा कर चिपटा कर दें अब इस पर सूखा आटा लगा कर हलके हाथों से बेल लें |

गैस पर तवा रख कर उस पर तेल लगाकर बेला हुआ पराठा रखें कुछ देर सिकने के बाद पलट दें | अब दूसरी साइड तेल लगाकर पराठे को सेक लें |

इसी तरह बाकी पराठे बना लें | इसे दही या अचार के साथ सर्व करें |    

वेजिटेबल पैनकेक | Vegetable pancake recipe in Hindi

3-4 लोगों के लिए समय  30  मिनट 



वेजिटेबल पैनकेक | Vegetable pancake recipe in Hindi

 


आवश्यक सामग्री  -

 

 2 कप बेसन
 1/2 कप सूजी
 3 चम्मच दही
 1 कप गाजर (कद्दूकस की हुई )
 1/4 कप आलू (कद्दूकस की हुई )
 1/4 कप बंदगोभी (कद्दूकस की हुई )
 1/4 कप प्याज़ (कद्दूकस की हुई )
 1 इंच अदरक (कद्दूकस की हुई ) 
 3 हरीमिर्च बारीक़ कटी हुई
 1/2 चम्मच हल्दी
 1 चम्मच अजवाइन
 नमक स्वादानुसार


विधि  - 

एक बाउल में सूजी और बेसन को डालें फिर उसमें दही , हल्दी , नमक ,  अजवाइन और पानी डाल कर घोल बना लें | ध्यान रखें कि घोल ना ज्यादा गाढ़ा हो और ना पतला , अब इसको दस मिनट तक के लिए रख दें |
दस मिनट बाद उसमें गाजर , आलू , प्याज , पत्ता गोभी , अदरक , हरीमिर्च डाल कर अच्छी तरह से मिला लें |
अब गैस को ऑन करके उसपे एक पैन रख कर गरम कर लें | जब पैन गरम हो जाये तो उसमें तेल डाल कर "तेल " को भी गरम कर लें |
अब तीन चम्मच मिश्रण लेकर पैन पर फैला लें - अब इसे धीमी आंच पर सिकने दें |
जब गोल्डन हो जाये तो दूसरी तरफ भी सेंक लें |
इसी तरह सारे मिश्रण को बना लें - पैन केक तैयार  है - अब इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें .


 

चटपटी मटर चाट - Licking peas

 3-4 लोगों के लिए समय  30  मिनट  

आवश्यक सामग्री  -

2 कप मटर 

2 मध्यम साइज आलू  

2 प्याज बारीक कटी हुई 

2 टमाटर बारीक कटी हुई 

2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 

अदरक लहसन पेस्ट 1 चम्मच 

हल्दी  1/4  चम्मच

चाट मसाला 1/2 चम्मच 

गरम मसाला 1/2 चम्मच 

लाल मिर्च 1/2 चम्मच 

धनिया 1 चम्मच 

जीरा साबुत 1/2  चम्मच 

इमली की चटनी 1 चम्मच  

हींग 1 पिंच  

सोडा 1 पिंच 

नमक स्वादानुसार

धनिया की पत्ती 

पापड़

 सेव 

विधि  - 

 मटर को साफ करके रात भर के लिए पानी में भिगाकर रख दें |

कूकर में मटर,आलू, नमक और सोडा डाल कर दो सीटी लगा लें |

अब एक पैन में दो चम्मच तेल डाल कर गरम करें फिर उसमे जीरा और हींग डाल दें |   जब जीरा चटकने लगे तो प्याज डाल दें | प्याज ब्राउन हो जाये तो उसमे अदरक लहसन पेस्ट, हल्दी, मिर्च,गरम मसाला, धनिया, चाट मसाला और टमाटर डाल कर अच्छे से भून लें|  जब टमाटर गल जाये और तेल ऊपर आजाये तो इसमें उबले हुए मटर और आलू डाल कर मिला लें|  फिर इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर पकने दें |  5 मिनट बाद गैस बंद कर दें |

अब इसे एक बाउल में निकाल कर उसपर कटी हुई प्याज, टमाटर, हरीमिर्च ,इमली की चटनी, पापड़, सेव, धनिया की पत्ती डाल कर सर्व करें |

सोयाबीन के कबाब - Soybean Kabaab

 3-4 लोगों के लिए समय एक घंटा 30  मिनट  

आवश्यक सामग्री  -

सोयाबीन 2 कप  (200 gm)

चना दाल 1 कप 

अदरक 1 इंच 

लहसन 5-6  कलियाँ 

सूखी लाल मिर्च 2 

तेजपत्ता 2

दालचीनी 1 टुकड़ा 

जीरा साबुत 1 चम्मच 

काली मिर्च 1/2 चम्मच 

बड़ी इलायची 1

छोटी इलायची 2

प्याज 2 बड़े साइज (बारीक कटे हुए )

हल्दी  1/4  चम्मच

चाट मसाला 1/2 चम्मच 

कॉर्न फ्लोर 1 बड़े चम्मच 

हरा धनिया 1 चम्मच बारीक कटी हुई

नमक स्वादानुसार

नींबू का रस 2 चम्मच

तेल तलने के लिए 

सोयाबीन के कबाब बनाने की विधि  - 

चने के दाल को अच्छी तरह से साफ करके आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें | अब सोयाबीन को हलके गर्म पानी में दस मिनट के लिए भिगो दें | अब एक कुकर में दाल,सोयाबीन, अदरक, लहसन,  हरी मिर्च, सुखी मिर्च, तेज पत्ता, जीरा साबुत, काली मिर्च, बड़ी इलाइची, एक छोटी इलाइची, दाल चीनी, तेज पत्ता, हल्दी, नमक और एक कप पानी डाल कर कुकर का ढक्कन बंद करके गैस पे मध्यम आंच पर तीन सीटी लगा दें फिर गैस बंद कर दें | ठंडा होने के बाद निकाल कर मिक्सी में दर दरा पीस लें |

फिर उसमें प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, कॉर्न फ्लोर, नींबू का रस, धनिया की पत्ती डाल कर मिला लें|    फिर इस मिश्रण की छोटी छोटी टिक्की बना लें| 

 गैस पर एक पैन रख लीजिये फिर उसमे दो चम्मच तेल डाल कर पूरे पैन में फैला लीजिये जब तेल गरम हो जाये तो उसमे टिक्की डाल कर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें फिर निकाल कर सर्व करें |