Showing posts with label Sweet dish. Show all posts
Showing posts with label Sweet dish. Show all posts

चना दाल हलवा रेसिपी | Chana dal halwa Recipe in Hindi

 अब तक आपने सिर्फ चने की दाल का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या आपको मालूम है कि इससे स्वादिष्ट हलवा भी तैयार किया जा सकता है। इसे हलवे को बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है, मगर हलवे का स्वाद चखने के बाद आप इसे कभी भूल नहीं पाएंगे।

चना दाल हलवा रेसिपी | Chana dal halwa Recipe in Hindi









आवश्यक सामग्री  -

1 कप चना दाल 

1 कप चीनी 

1 कप दूध 

1 पिंच इलायची पाउडर

4,5 काजू 

4,5 बादाम

4,5 पिस्ता

1/2 कप घी 


विधि -

सर्वप्रथम दाल को साफ करके पूरी रात पानी में भिगो दें | फिर उसे निकाल कर प्रेशर कुकर में डाल दें , 

फिर उसमें दूध डाल कर प्रेशर कुकर बंद कर दें और दो सीटी लगा लें , फिर उसे निकाल कर दरदरा पीस लें |

अब एक पैन में घी गरम करें , जब घी गरम हो जाये तो उसमें दाल डाल कर भुनें , जब भुनने लगे तो उसमें चीनी डाल दें , जब चीनी घुलने लगे तो उसमें काजू , बादाम , पिस्ता और इलाइची पाउडर डाल कर सुनहरा होने तक भूनें | अब आप का हलवा रेडी है |

मीठा खस्ता (meetha khasta recipe in Hindi) - Sweet Crispy

  3-4 लोगों के लिए समय  35  मिनट  

आवश्यक सामग्री  -

ढाई कप मैदा 

1 कप सूजी 

1 कप चीनी 

1  कप दूध (ठंडा)

1/2 कप  घी (मोयन के लिए )

ड्राई फ्रूट (कटी हुई )

तेल (तलने के लिए )

विधि  - 

एक बड़े बाउल में मैदा, सूजी , चीनी और ड्राई फ्रूट डाल कर मिला लें | फिर उसमे घी को डाल कर अच्छे से मिला लें | अब उसमें थोड़ा थोड़ा दूध डाल कर हलके हाथों से मिलाएं | ध्यान रहे हमें इसे आटें की तरह नहीं गूथनाहै, बस अच्छे से मिलाना है | 

जब मिश्रण अच्छे से मिल जाये तो मिश्रण को मुठ्ठी में बंद करके  देखें अगर अच्छे से बंध जाये तो समझ लें कि मिश्रण तैयार हो गया है |अब सारे मिश्रण को अपने पसंद के आकार में गोल या लम्बा बना लें |
अब एक पैन में तेल गरम करें और हलकी आँच पर सुनहरा होने तक तलें | फिर पलट कर दूसरी तरफ भी तल लें | जब सुनहरा होजाये तो निकाल लें (बार बार चम्मच ना चलाएं वरना खस्ता टूटने का डर रहता है )

बेसन का हलवा - Gram flour pudding


2-3 लोगों के लिए समय  30  मिनट

 
 

आवश्यक सामग्री  -

2 कप बेसन

2 चम्मच सूजी 

2 कप चीनी 

1/2 कप घी 

2 हरी इलायची 

2 कप दूध 

1 कप पानी

2  चम्मच मलाई 

ड्राई फ्रूट (काजू बादाम पिस्ता ) कटी हुई 

विधि  - 

एक पैन में घी गर्म करके उसमे दो हरी इलायची के बीज डाल दें | फिर बेसन और सूजी डाल कर हल्की आँच पर ब्राउन होने तक भूने| जब ब्राउन हो जाये तो उसमे उसमे चीनी डाल दें| जब चीनी घुलने लगे तो उसमे दूध और पानी डाल कर चम्मच चलाते रहें| ध्यान रहे उसमे गुठली न बनने पाए जब पानी सूखने लगे और मिश्रण पैन से अलग होने लगे तो उसमे मलाई और ड्राई फ्रूट डाल कर 2 मिनट तक चलाये फिर गैस बंद कर दें| गरमागरम बेसन का हलवा तैयार है| अब इसे एक बाउल में निकाले और सर्व करें|